World News: बम धमाके से दहल उठा भारत का ये पड़ोसी देश, 5 की मौत। 

पाकिस्तान (Pakistan) में बम धमाको के मामले कम होते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। यहां लगातार आतंकी हमले बढ़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान का अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान ....

By INA News Desk
Mar 6, 2025 - 11:21
81 Views
World News: बम धमाके से दहल उठा भारत का ये पड़ोसी देश, 5 की मौत। 

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बम धमाका हुआ। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल में जुट गई।

  • फिर से दहला पाकिस्तान

पाकिस्तान में बम धमाको के मामले कम होते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। यहां लगातार आतंकी हमले बढ़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान का अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान एक बार फिर से भीषण बम धमाके से दहल उठा। इस धमाके में पांच लोगों की मौत होने की बात कही गई जबकि 5 लोग अभी घायल हैं। धमाके को लेकर बताया गया कि यह धमाका बुधवार को खुजदार के नाल बाजार इलाके में हुआ। यहां आतंकियों ने एक बाइक में IED लगाकर विस्फोट किया। धमाके से बलूचिस्तान के लोग से उठे। मुख्यमंत्री ने इस पर बयान देते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही।

Also Read- Lucknow News: CM योगी बोले- 20 करोड़ बेरोजगारी भत्ता बांटने के लिए समाजवादी पार्टी ने समारोह के आयोजन में ही खर्च कर दिए थे 15 करोड़ रुपये

  • पुलिस अधिकारी ने बम धमाके को लेकर दी जानकारी

बलूचिस्तान में हुए बम धमाके को लेकर वहां के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धमाका एक कॉलेज के बाहर किया गया। इस धमाके की चपेट में कई वाहन आ गई जो की बुरी तरीके से जल गए। इस घटना के बाद बम निरोधक दस्ता टीम मौके पर पहुंची। जहां सुरक्षा बलों ने समय पर कार्रवाई की और बलूचिस्तान के पिशिन इलाके में एक और आतंकी हमले को रोक दिया। वही खुफिया एजेंटीयों के द्वारा मेरी जानकारी से पता चला कि 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। वे आगे और विस्फोट की योजना बना रहे थे। इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके हुए थे जिसमें 7 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।इस घटना के बाद तहरीक-ए-तालिबान के 6 आतंकी भी मारे गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow