Uttarakhand News: कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ बोले चौथी बार अपने सेवक को चौकीदारी सौंपेंगी बाजपुर की जनता। 

नगर पालिका परिषद बाजपुर nagar paalika parishad baajapur के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व नि. चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने कहा कि ....

Jan 22, 2025 - 15:44
46 Views
Uttarakhand News: कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ बोले चौथी बार अपने सेवक को चौकीदारी सौंपेंगी बाजपुर की जनता। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नगर पालिका परिषद बाजपुर nagar paalika parishad baajapur के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व नि. चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने कहा कि उन्होंने एक सेवक के रूप में बाजपुरवासियों की सेवा की है। बाजपुर के प्रत्येक सुख-दुःख में वह सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। उनका प्रत्येक कदम बाजपुर के हित और बाजपुर के विकास के लिए उठा है। उन्होंने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया है। बाजपुर की प्रत्येक समस्या को अपनी समस्या समझ उसके निस्तारण के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के नगर की हर चौखट तक विकास की किरण पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने हमेशा ऐसा कदम उठाया है जिससे बाजपुरवासियों का सिर गर्व से ऊँचा हो। 15 सालों के कार्यकाल में बाजपुर में अमन चैन व आपसी भाईचारे को कायम रखा है। नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखा है।

Also Read- Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ में पहली बार एनिमेटेड फिल्म का होगा प्रदर्शन 'रामायण' द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का महाकुम्भ में होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन।

बाजपुर के चौकीदार के रूप में उन्होंने बाजपुरवासियों की सेवा की है। गित्ते ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बाजपुर में अमन, चैन, शांति, भाईचारे को कायम रखने व विकास को अनवरत जारी रखने के लिए बाजपुर के सम्मानित मतदाता 23 जनवरी को ‘हाथ का पंजा’ पर मोहर लगाकर चौथी बार अपने सेवक को चौकीदारी का मौका देगें l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow