Sitapur News: तहसील मिश्रिख के अधिवक्ताओं ने की सिविल कोर्ट स्थापना की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन।

तहसील मिश्रिख के अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट civil court की शीघ्र स्थापना किए जाने की मांग की है।माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ...

By INA News Desk
Jan 22, 2025 - 15:34
124 Views
Sitapur News: तहसील मिश्रिख के अधिवक्ताओं ने की सिविल कोर्ट स्थापना की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

INA News Sitapur 

मिश्रित \ सीतापुर। तहसील मिश्रिख के अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट civil court की शीघ्र स्थापना किए जाने की मांग की है।माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ के प्रशासनिक न्यायाधीश को संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी मिश्रित के माध्यम से भेजा गया। 

जिसमे कहा गया कि तहसील मिश्रिख  में सिविल कोर्ट civil court की स्थापना के समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है।सिविल कोर्ट के भवन और कार्यालय का मानक के अनुरूप निर्माण जुलाई 2023 में ही पूर्ण किया जा चुका है। और निर्मित भवन की चाभी अपर सत्र न्यायाधीश को वर्ष 2023 में ही हस्तगत हो चुकी है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि सिविल कोर्ट की शीघ्र स्थापना की जाय ताकि वादकारियों को सुलभ न्याय मिले और सुगमता रहे। 

Also Read- Shravasti News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2025’ आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।

बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ल राना, नितिन गिरी,सिब्ते हैदर, प्रेम प्रकाश राजवंशी,रामजीवन सिद्धार्थ,राजेंद्र अवस्थी, आरडी राम, सुरेंद्र मोहन, नंद किशोर, नरेंद्र प्रताप सिंह,सौरभ त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, दिव्यांक अवस्थी, मनोज चौधरी, अजय पाण्डेय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement