Sitapur : सीतापुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल भीड़ ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के शासन में हो रहे अत्याचार को कायरता भरी घटना बताया। अनूप खेतान ने कहा कि पिछले

Dec 24, 2025 - 22:07
 0  16
Sitapur : सीतापुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
Sitapur : सीतापुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कपड़ा कारखाने के मजदूर दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के खिलाफ जनाक्रोश भड़क उठा। युवा समाजसेवी अनूप खेतान की अगुवाई में राजा कॉलेज मैदान से लालबाग तक पदयात्रा निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां और बैनर लेकर दिल्ली सरकार से इस मामले में कमेटी बनाकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल भीड़ ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के शासन में हो रहे अत्याचार को कायरता भरी घटना बताया। अनूप खेतान ने कहा कि पिछले समय बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर हुए हमलों ने पूरी दुनिया में मानवता को शर्मसार किया है। दीपू चंद्र दास को सिर्फ इसलिए मार डाला गया क्योंकि उन्होंने सभी धर्मों को बराबर सम्मान देने की बात कही थी। उन्मादी भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला, फिर बेजान शरीर को पेड़ से लटकाकर जला दिया।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी देश की अंतरिम सरकार भी हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर चुप है। अनूप खेतान ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह कमेटी बनाकर मामले में हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने शहर के मुख्य चौराहे पर जोरदार नारे लगाकर प्रदर्शन किया।

Also Click : Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow