Sitapur : खैराबाद थाने में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं

राजस्व से जुड़े विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समाधान करने को कहा गया। जिला

Oct 11, 2025 - 22:20
44 Views
Sitapur : खैराबाद थाने में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं
खैराबाद थाने में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

खैराबाद, सीतापुर: थाना समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने खैराबाद थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतों और समस्याओं का तुरंत, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

राजस्व से जुड़े विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समाधान करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आपसी विवादों के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए। संवेदनशील मामलों में नियमों के अनुसार रोकथाम की कार्रवाई भी सुनिश्चित हो। महिला अपराधों, जमीन विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

थाना समाधान दिवस से जुड़े रजिस्टर में शिकायतों के समाधान का पूरा विवरण दर्ज करने और सभी संबंधित दस्तावेजों को अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर (न्यायिक) अभिनव कुमार, तहसीलदार सदर अतुल सेन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विनायक भोसले, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow