Sitapur : 'रन फॉर वूमेन इंपावरमेंट' का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

शनिवार को महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर “रन फॉर वूमेन इंपावरमेंट” का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की स्कूली छात्राओं के साथ-साथ

By INA News Desk
Oct 11, 2025 - 22:22
42 Views
Sitapur : 'रन फॉर वूमेन इंपावरमेंट' का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित
'रन फॉर वूमेन इंपावरमेंट' का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वालंबन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश ।

सीतापुर : शनिवार को महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर “रन फॉर वूमेन इंपावरमेंट” का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की स्कूली छात्राओं के साथ-साथ सैकड़ों महिला रिक्रूट आरक्षियों ने भी प्रतिभाग किया। तीन किलोमीटर की यह दौड़ तरणताल स्टेडियम से शुरू होकर पुलिस लाइन तक संपन्न हुई। दौड़ के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वालंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह और सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने किया। दौड़ के दौरान छात्राओं और रिक्रूट आरक्षियों ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” तथा “सेल्फ डिफेंस इज सेल्फ रिस्पेक्ट” जैसे नारों से पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया। अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सदर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आत्मरक्षा के गुर सीखकर वे खुद को और समाज को सशक्त बना सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग की ओर से बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए। दौड़ के उपरांत मार्शल आर्ट ट्रेनर योगेश और उनकी टीम ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की बारीकियां सिखाईं और बताया कि आपात स्थिति में किस तरह साधारण तकनीक से खुद की रक्षा की जा सकती है। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने न केवल दौड़ लगाई बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। रन फॉर इंपावरमेंट कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। सीतापुर पुलिस ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।

Also Click : Lucknow : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow