Sitapur : काकोरी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच के आदेश

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक जांच अधिकारी को शिकायत के सभी बिंदुओं की मौके पर जांच कर तीन सप्ताह के अंदर रिपोर्ट एमएस एक्सेल फॉर्मेट में, फोटो साक्ष्यों के

Oct 11, 2025 - 22:24
 0  33
Sitapur : काकोरी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच के आदेश
काकोरी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच के आदेश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

मछरेहटा- सीतापुर : विकास खंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत काकोरी में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर जिला प्रशासन ने फिर से जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। यह कदम ग्राम काकोरी के निवासी रवि प्रकाश सिंह पुत्र रजनीश प्रताप सिंह की ओर से ग्राम प्रधान के खिलाफ नोटरी सत्यापित शिकायती पत्र के आधार पर उठाया गया है। शिकायत में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप है।

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक जांच अधिकारी को शिकायत के सभी बिंदुओं की मौके पर जांच कर तीन सप्ताह के अंदर रिपोर्ट एमएस एक्सेल फॉर्मेट में, फोटो साक्ष्यों के साथ जमा करने को कहा गया है। साथ ही, शिकायतकर्ता, प्रधान और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर निष्कर्ष के साथ जांच रिपोर्ट देनी होगी।

  • पहले की जांच में भी अनियमितताएं पाई गईं

पहले भी 25 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर बनी तीन सदस्यीय जांच टीम ने ग्राम पंचायत काकोरी में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की थी। उसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जैसे पंचायत भवन का मुख्य द्वार न लगना, भवन से कंप्यूटर सिस्टम, मेज, कुर्सियां और पंखे गायब होना तथा दीवारों का चित्तका होना।

इसके अलावा नल रिबोर के मौके पर जांच में भी गड़बड़ियां मिलीं। रिपोर्ट के अनुसार संजय नामक व्यक्ति के घर के पास लगा नल उसके परिवार वालों ने खुद लगवाया था, लेकिन टीम की रिपोर्ट में उसे रिबोर दिखाया गया। इससे रिपोर्ट में मिलीभगत की आशंका जताई गई।

  • समय सीमा बीतने के बाद भी जांच नहीं हुई

जिलाधिकारी ने 25 सितंबर को तीन सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था, लेकिन 11 अक्टूबर तक जांच अधिकारी ने मौके पर जांच नहीं की। इससे शिकायतकर्ता पक्ष में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर जांच न हुई तो मामला उच्च अधिकारियों तक ले जाया जाएगा। जिला प्रशासन ने भरोसा दिया है कि रिपोर्ट मिलते ही जरूरी कार्रवाई होगी।

Also Click : Lucknow : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow