Sitapur : महमूदाबाद में कायांश हेल्थ केयर सेंटर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और कंबल वितरण

शिविर में लखनऊ के वागा हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श किया गया। मोतियाबिंद ऑपरेशन पर विशेष छूट,

Jan 9, 2026 - 22:27
 0  11
Sitapur : महमूदाबाद में कायांश हेल्थ केयर सेंटर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और कंबल वितरण
Sitapur : महमूदाबाद में कायांश हेल्थ केयर सेंटर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और कंबल वितरण

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में बिलौली बाजार स्थित बाबा बाग चौराहे पर चल रहे कायांश हेल्थ केयर सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर का आयोजन केंद्र के संचालक और 2026 के जिला पंचायत प्रत्याशी डॉ दिलीप कुमार मौर्या ने किया। शिविर में लखनऊ के वागा हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श किया गया। मोतियाबिंद ऑपरेशन पर विशेष छूट, चश्मे की बुकिंग पर 50 प्रतिशत छूट और आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को निःशुल्क उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कुल 40 मरीजों को निःशुल्क दवाई और परामर्श दिया गया। दो मरीजों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिला और तीन अन्य मरीजों को वागा हॉस्पिटल की बस से इलाज के लिए ले जाया गया।

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए केंद्र की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम भी चलाया गया। डॉ दिलीप कुमार मौर्या की पहल पर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए गए, जिससे ठंड से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। डॉ मौर्या ने कहा कि बढ़ती ठंड में गरीब और असहाय लोग बहुत कठिनाइयों का सामना करते हैं। इसी को ध्यान में रखकर यह सेवा कार्य किया गया ताकि कोई जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो। नववर्ष 2026 के अवसर पर गुरुवार को लगभग 100 कंबल और शुक्रवार को 60 कंबल वितरित किए गए। साथ ही 30 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और शाल दी गई। कुल मिलाकर 190 जरूरतमंदों को कंबल, शाल और साड़ी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का मकसद यह था कि ठंड के मौसम में क्षेत्र का कोई गरीब, बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति ठिठुरने को मजबूर न हो। यह सामाजिक पहल जरूरतमंदों को राहत देने के साथ समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करती है। कंबल पाने वाले लोगों ने डॉ दिलीप कुमार मौर्या और उनकी टीम का धन्यवाद किया। उपस्थित लोगों ने इस मानवीय कार्य की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की उम्मीद जताई।

Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow