Uttarakhand News: डीएम के 3 महीने के आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन स्थगित किया।  

3 महीने में किसानों की भूमि का निस्तारण नहीं हुआ तो फिर होगा आंदोलन- जगतार बाजवा 

By INA News Desk
Jan 17, 2025 - 17:53
67 Views
Uttarakhand News: डीएम के 3 महीने के आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन स्थगित किया।  

रिपोर्टर: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के अधिकारों को लेकर किसानो के आंदोलन 538 वे दिन डीएम नितिन भदोरिया एडीएम एवं एसडीएम डॉ अमृता शर्मा किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता कर 3 महीने के अंदर किसानो की भूमिका निस्तारण करने के आश्वासन दिया गया।जिस पर किसान सहमत हुए और डीएम नितिन भदोरिया ने किसानों को जूस पिलाकर किसानों का आंदोलन स्थगित कराया। नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा द्वारा किसानों का एक डेलिगेशन साथ लेकर देहरादून आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किसानो की भूमि के निस्तारण के लिए वार्ता कराई गई थी।

किसान मुख्यमंत्री से वार्ता कर संतुष्ट दिखाई दिए।जिस पर किसानों द्वारा भूमि बचाओ आंदोलन पर आकर किसान बैठ गए।भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भूमि निस्तारण को लेकर प्रयास किए गए। जिस पर डीएम नितिन भदोरिया ने किसानों के धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता कर उन्होंने किसानों को 3 महीने के अंदर किसानो की भूमिका निस्तारण करने का आश्वासन दिया जिस पर किसानों ने अपनी सहमति जताई।

डीएम नितिन भदोरिया ने किसानों को जूस पिलाकर उनका आंदोलन स्थगित कराया।भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने संबोधित करते हुए कहा डीएम द्वारा किसानों को 3 महीने में भूमि का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है उनके आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन स्थापित किया है। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा किसान 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि धरी अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उनके आश्वासन पर भरोसा करते हुए आज डीएम नितिन भदोरिया के आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन स्थगित किया है।

Also Read- Madhya Pradesh News: आक्रोशित स्थाईकर्मी बोले, आठ साल से इंतजार, अब और नहीं सहेंगे अन्याय।

उन्होंने कहा है कि 3 महीने के अंदर किसानों की भूमिका निस्तारण नहीं किया गया तो किसान फिर से 20 गांव की भूमि को लेकर आंदोलन करने के लिए वाध्य होंगे। इस मौके पर रजनीत सिंह सोनू, हरमिंदर सिंह बरार,प्रताप सिंह संधू, बिजेंदर डोगरा,कुलबीर सिंह, अमरनाथ शर्मा,मनिंदर सिंह खैरा, दिलेर सिंह रंधावा,राजकिशोर, ललित गर्ग,बलदेव सिंह वड़ैच, लेखपाल दीपक सिंह चौहान, महिपाल सिंह,अशोक गोयल, सुशील शिमला आदि  मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow