Uttarakhand News: संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति ड्राफ्ट की प्रतियां धरना स्थल पर जलाई गई।

केंद्र सरकार ने 2024 नवंबर के आखिरी सप्ताह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि बाजार पर राष्ट्रीय नीति ढांचा (फ्रेमवर्क) के एक ड्राफ्ट को देश के ...

Jan 13, 2025 - 20:42
46 Views
Uttarakhand News: संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति ड्राफ्ट की प्रतियां धरना स्थल पर जलाई गई।

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: केंद्र सरकार ने 2024 नवंबर के आखिरी सप्ताह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि बाजार पर राष्ट्रीय नीति ढांचा (फ्रेमवर्क) के एक ड्राफ्ट को देश के सभी राज्यों में भेजो था और इस ड्राफ्ट पर कृषि पर नए कानून बनाने के निर्देश दिए हैं संयुक्त किसान मोर्चा भारत ने जब इस ड्राफ्ट का अध्ययन किया तो पाया कि केंद्र सरकार उन्हीं तीन काले कानून को राज्य सरकारों द्वारा चोर दरवाजे से लागू करवाना चाहती है इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा भारत द्वारा पूरे देश में इन प्रतियों को जलाने का आवाहन किया गया था उसी के निमित्त आज बाजपुर धरने पर किसानों द्वारा संयुक्त रूप से इस नीति की प्रतियों को जलाया गया।

Also Read-  Deoband News: तल्हेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अजय पाल की मौत।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा की भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा भूमि बचाओ मुहिम  के सिकंदर सिंह, हरमिंदर सिंह बराड़ ,हरदेव सिंह, शेर सिंह, निशांत सिंह, गुरजीत सिंह ,दिलीप सिंह, रतन बाजवा ,विचित्र सिंह, जसवीर सिंह, पलविंदर सिंह, चतरपाल सिंह ,जसवंत सिंह, दलजीत सिंह रंधावा, दिवेश प्रताप सिंह ,उदयवीर सिंह, एसपीएल सिंह, लखविंदर सिंह ,राजकिशोर सिंह आदि किसान मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow