Bajpur: रूद्रपुर के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने  21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। 

मल्टीपर्पस परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित 3 आरडी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में 39 खिलाड़ियों द्वारा रुद्रपुर के बालक-बालिकाओं ने

Feb 4, 2026 - 16:40
32 Views
Bajpur: रूद्रपुर के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने  21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। 
रूद्रपुर के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने  21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर/देहरादून: मल्टीपर्पस परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित 3 आरडी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में 39 खिलाड़ियों द्वारा रुद्रपुर के बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या  ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव बब्लू दिवाकर ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा सीआईएसएफ आइटीबीपी असम पुलिस, जम्मू और कश्मीर पुलिस, उत्तराखंड पुलिस के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन सर्वाधिक पदकों के साथ उत्तराखंड रहा, दूसरे स्थान पर जम्मू और कश्मीर और तीसरे स्थान पर हरियाणा रहा।उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या जी ने कहा, "मैं 3आरडीऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई देती हूं। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है और हमें गर्व है कि हमारे खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं विश्वास करती हूं कि पेंचक सिलाट खेल का भविष्य उज्ज्वल है और हमारे खिलाड़ी देश और दुनिया में इसका नाम रोशन करेंगे।"

Also Read- Bajpur : बाजपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow