Sambhal: महिला उत्पीड़न रोकथाम और त्वरित न्याय पर फोकस, राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने सम्भल में की जनसुनवाई। 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह का जनपद सम्भल भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में

Feb 4, 2026 - 16:47
 0  11
Sambhal: महिला उत्पीड़न रोकथाम और त्वरित न्याय पर फोकस, राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने सम्भल में की जनसुनवाई। 
महिला उत्पीड़न रोकथाम और त्वरित न्याय पर फोकस, राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने सम्भल में की जनसुनवाई। 

उवैस दानिश, सम्भल 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह का जनपद सम्भल भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, सम्भल में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान सदस्य ने महिलाओं की जमीनी विवाद, आवास, पेंशन सहित अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं, ऐसे में उनके अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सभी विभागों को सजग रहना होगा। अवनी सिंह ने बाल विवाह पर विशेष चिंता जताते हुए कहा कि कम उम्र में शादी होने से न केवल बच्ची बल्कि महिला के स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है, इसलिए इसे रोकने के लिए सभी स्तरों पर सतर्कता जरूरी है।

उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित लड़की आत्मनिर्भर बनती है और आगे चलकर अपने बच्चों को भी बेहतर शिक्षा दे सकती है। सदस्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं और आगे भी पूरी सक्रियता से अपने दायित्वों का निर्वाह करें। इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस मौके पर डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार, सीडीपीओ रचना यादव, महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read- Sambhal: यामीन मामले से जुड़ी याचिकाएं होंगी एक साथ, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 9 फरवरी की तय अगली सुनवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।