सम्भल से चुनाव लड़ने का ऐलान: ममलूकुर्रहमान बर्क बोले ‘इंशाल्लाह समाजवादी पार्टी से ही लड़ूंगा, आवाम मेरे साथ’।

सम्भल विधानसभा सीट को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। चुनावी चर्चा के बीच ममलूकुर्रहमान बर्क ने खुलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर

Feb 4, 2026 - 16:55
164 Views
सम्भल से चुनाव लड़ने का ऐलान: ममलूकुर्रहमान बर्क बोले ‘इंशाल्लाह समाजवादी पार्टी से ही लड़ूंगा, आवाम मेरे साथ’।
ममलूकुर्रहमान बर्क, सांसद पिता

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल विधानसभा सीट को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। चुनावी चर्चा के बीच ममलूकुर्रहमान बर्क ने खुलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। एक बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वे इंशाल्लाह सम्भल से चुनाव लड़ेंगे और समाजवादी पार्टी में ही हैं।

रिपोर्टर के सवाल पर कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, ममलुकुर्रहमान बर्क ने स्पष्ट जवाब दिया—“मैं तो समाजवादी में हूँ।” वहीं पार्टी टिकट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि टिकट उन्हें ही मिलेगा, क्योंकि उनके साथ आवाम है। सम्भल सीट से सपा के टिकट को लेकर सुहेल इकबाल के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए बर्क ने कहा कि दावा तो कोई भी कर सकता है, लेकिन असली फैसला वक्त करेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नुमाइंदगी उसी को मिलनी चाहिए जो जनता की सही तरीके से आवाज़ उठा सके।
मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए ममलूकुर्रहमान बर्क ने कहा कि यह मामला रिश्तों या दोस्ती का नहीं है, बल्कि जनता की सही नुमाइंदगी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात सालों में संभल को कुछ नहीं मिला, जिससे जनता नाराज़ है। बर्क के मुताबिक यह बात पार्टी नेतृत्व तक भी पहुंच चुकी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी ज़मीनी हकीकत की जानकारी है। बयान से साफ है कि सम्भल सीट पर समाजवादी पार्टी के भीतर ही सियासी मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है और आने वाले दिनों में चुनावी तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

Also Read- Agra: ताज ट्रिपेजियम जोन में SPM का सबसे बड़ा शिकार बना फतेहपुर सीकरी, जनस्वास्थ्य पर गहरा खतरा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow