Bajpur: ऑर्गेनिक होली की ओर एक कदम: रतनपुरा की महिलाओं ने बनाए प्राकृतिक रंग। 

ऑर्गेनिक होली की ओर एक कदम  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन हर्बल दीपक स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत रतनपुरा बाजपुर की मेहनती महिलाओं

By INA News Desk
Feb 27, 2026 - 15:14
63 Views
Bajpur: ऑर्गेनिक होली की ओर एक कदम: रतनपुरा की महिलाओं ने बनाए प्राकृतिक रंग। 
ऑर्गेनिक होली की ओर एक कदम: रतनपुरा की महिलाओं ने बनाए प्राकृतिक रंग। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ऑर्गेनिक होली की ओर एक कदम  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन हर्बल दीपक स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत रतनपुरा बाजपुर की मेहनती महिलाओं द्वारा इस वर्ष प्राकृतिक एवं सुरक्षित ऑर्गेनिक होली के रंगों का निर्माण किया जा रहा है। विकासखंड अधिकारी शेखर जोशी ने बताया ये रंग फूलों एवं प्राकृतिक सामग्री से तैयार किए जा रहे हैं, जो त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल हैं।
महिलाओं का यह प्रयास न केवल स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज को केमिकल मुक्त और सुरक्षित होली मनाने का संदेश भी देता है। विकासखंड बाजपुर परिसर के अंतर्गत लगाए गए हर्बल गुलाल स्लॉट में आज सुबह से ही चहल-पहल देखी जा रही है। उनके रंगों की गुणवत्ता देखते हुए इस बार इन्हें राजधानी देहरादून से भी 20 किलो हर्बल गुलाल का आर्डर प्राप्त हुआ जो इनके द्वारा भेज दिया गया है।लगातार इनके पास जगह-जगह से आर्डर प्राप्त हो रहे हैं जिन्हें यह बहुत मेहनत और लगन से पूरे कर रहे हैं। अभी तक 1 लाख 45 हजार की बिक्री इनके द्वारा कर दी गई है। हर्बल गुलाल का कार्य कर रही मुख्य रूप से जस्वती,पूनम सविता, चंदू,रेखा, नीलम, पिंकी कुसुम,सरिता, कुंता,अनिता सभी के द्वारा हर्बल गुलाल बनाए जा रहे हैं। मौके पर खंड विकास अधिकारी श्री शेखर जोशी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक गगनदीप कौर, एरिया कोऑर्डिनेटर रिजवान अली,रेखा , वैष्णवी,अकाउंटेंट मीनाक्षी, सिमरन, राखी सम्मिलित रहे।आइए, इस होली अपनाएँ प्राकृतिक रंग और करें स्थानीय महिला समूहों का समर्थन।

Also Read- दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार का एक साल पूरा, सीएम ने इसे 'जनता के विश्वास, सेवा के संकल्प और सुशासन के परिणाम' का वर्ष बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow