Faridabad News: भांकरी गांव में बीती रात सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत।

फरीदाबाद के भांकरी गांव में बीती रात लगभग ढाई बजे गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर भरभरा कर गिर गया...

By INA News Desk
Oct 18, 2024 - 14:52
114 Views
Faridabad News: भांकरी गांव में बीती रात सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत।

फरीदाबाद के भांकरी गांव में बीती रात लगभग ढाई बजे गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर भरभरा कर गिर गया और इस दर्दनाक हादसे में दर्दनाक हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी वहीं मालवे में दबकर पशुओं की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे में मरने वालों में परिवार के दादा ,दादी और पोते और बहु शामिल हैं।

धमाके की आवाज सुनकर गांव वासी मौके पर पहुंचे और शासन प्रशासन को सूचना दी। मृतक परिवार के रिश्तेदार विजय सिंह के अनुसार रात को 2:30 बजे के आसपास लाइट गई थी और जब लाइट आई तो सिलेंडर में धमाका हो गया।

दिखाई दे रही है तस्वीरे भाखरी गांव की है जहां बीती रात लगभग ढाई बजे उसे समय धमाका हुआ जब लाइट जाने के बाद दोबारा से जब लाइट आई। मृतक परिवार के रिश्तेदार विजय सिंह और पड़ोसी के अनुसार हादसे के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि इस धमाके के बाद पूरा घर खंडर में तब्दील हो गया और चार लोगों की मौत हो गई।

Also Read- Mumbai: विस्तारा(Vistara) की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई

यहां ताकि नीचे बंधे पशु भी मालवे में दबकर मर गए। उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक हादसे के चलते आज पूरे गांव में किसी के घर खाना तक नहीं बना। घर के नीचे बाहर की तरफ हार्डवेयर की दुकान भी ध्वस्त हो गई । पुलिस और शासन प्रशासन की मदद से जेसीबी की मशीनों द्वारा मालवा हटाकर शवो को निकाला गया और क्षेत्र के विधायक सतीश फुगाना और पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे और इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow