Haryana News: फरीदाबाद में नकली IPS बनकर पुलिस को धौंस दिखाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा

पहले भी इस युवक ने IPS बनकर फरीदाबाद पुलिस के पास फोन किया था। पकड़े गए नकली IPS अधिकारी के खिलाफ एक लड़की ने छेड़छाड़ की शिकायत दे रखी थी। नकली IPS युवक एक

By INA News Desk
Mar 21, 2025 - 00:08
66 Views
Haryana News: फरीदाबाद में नकली IPS बनकर पुलिस को धौंस दिखाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा

पल्ला पुलिस थाना ने नकली IPS गौरव नामक युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

By INA News Haryana.

फरीदाबाद में नकली IPS बनकर पुलिस को धौंस दिखाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा। पल्ला पुलिस थाना ने नकली IPS गौरव नामक युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू की। पकड़े गए नकली IPS ने डीसीपी सेंट्रल को फोन पर अपने आप को साउथ दिल्ली डीसीपी बनकर पायलट लगवाने के दिए आदेश थे।

जिसको लेकर पल्ला पुलिस एस एच् ओ रणवीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ IPS को रिसीव करने के लिए कालिंदी कुंज बॉर्डर पर पहुंचे थे। जब पल्ला थाना प्रभारी IPS जब किसी से बात कर रहा था तो थाना प्रभारी को शक हो गया।पहले भी इस युवक ने IPS बनकर फरीदाबाद पुलिस के पास फोन किया था। पकड़े गए नकली IPS अधिकारी के खिलाफ एक लड़की ने छेड़छाड़ की शिकायत दे रखी थी। नकली IPS युवक एक प्राइवेट सेक्टर में आरटेक कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर काम करता है और इसकी करीबन डेढ़ लाख रुपए सैलरी है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

पकड़ा गया आरोपी सुरेंद्र चौधरी IPS बनकर करता था पुलिस के पास फोन जबकि इसका असली नाम गौरव शर्मा है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow