Haryana News: कमल खिला तो भाजपाइयों के चेहरे भी खिले
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्र प्रथम भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणावासियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।
Haryana News INA.
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कमल खिलने से भाजपाइयों के चेहरे पर भी मुस्कान खिलती नजर आई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की न्यू कालोनी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी व्यक्त की। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्र प्रथम भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणावासियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। यह जीत भाजपा सरकार की विकासपरक कार्यो की जीत है।भाजपा की सरकार में जो अभूतपूर्व विकास हुआ उसको जनता ने जिताया। पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,भगवान यादव,अरुण मिश्रा नवीन सिंह,रामदास मिश्रा आदि ने भाजपा के जीतने पर ख़ुशी का इजहार किया।
What's Your Reaction?