Mumbai: विस्तारा(Vistara) की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई

गुरुवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रही विस्तारा(Vistara) की फ्लाइट (बोइंग 787 विमान) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद फ्लाइट की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

By INA News Desk
Oct 18, 2024 - 11:00
122 Views
Mumbai: विस्तारा(Vistara) की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई
Advertisement
Advertisement

Mumbai News INA.

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रही विस्तारा(Vistara) की फ्लाइट (बोइंग 787 विमान) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद फ्लाइट की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इससे पहले बुधवार को दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर (Akasa Air) की फ्लाइट QP 1335 को धमकी मिली थी। पिछले कुछ दिनों से लगातार विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। गुरुवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रही विस्तारा(Vistara) की फ्लाइट (बोइंग 787 विमान) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद फ्लाइट की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत अलग क्षेत्र में ले जाकर गहन जांच की गई। जांच में कुछ नहीं मिला। इससे पहले बुधवार को दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर (Akasa Air) की फ्लाइट QP 1335 को धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को दिल्ली वापस लाया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट की लैंडिंग की गई। फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे। फ्लाइट में तीन बच्चे और सात क्रू मेंबर्स सवार थे।

वहीं, सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के दो अंतरराष्ट्रीय विमान को आज बम से उड़ाने की धमकी दी गई। वहीं, मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें कि विमानों की मिल रही धमकियों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। अफवाह के कारण विमानों को डायवर्ट किए जाने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट को मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों ने अमेरिका को भी चिंता में डाल दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने वा¨शगटन में कहा कि व्यावसायिक उड़ानों को दी जा रही धमकी अत्यंत गंभीर और अनुचित है। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट की सुबह 7.45 बजे सुरक्षित लैंडिंग हुई। सूत्रों के अनुसार, विमान में 134 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे। विस्तारा(Vistara) ने एक बयान में कहा कि फ्रैंकफर्ट-मुंबई की फ्लाइट को सुरक्षा अलर्ट मिला लेकिन वह सुरक्षित रूप से यहां उतर गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement