Hardoi: 14 मार्च 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु  जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक। 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश

Feb 28, 2026 - 15:53
57 Views
Hardoi: 14 मार्च 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु  जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक। 
14 मार्च 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु  जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक। 

हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक की अनुमति से दिनाँक 14 मार्च 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई काव्या सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा  प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में प्रशासन की की ओर से नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, सब रजिस्ट्रार सादर अखिलेश प्रताप सिंह,विद्युत विभाग से नवीन कुमार,पुनीत कुमार दुबे,सुरेश कुमार विश्वकर्मा, जेसन सेन, आशा सिंह सदस्य स्थाई लोक अदालत व विद्युत विभाग के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की बैठक: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार और सूचना फीडिंग पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow