Bajpur: बेसबॉल स्टिक से जानलेवा हमला: बाजपुर में क्रेशर पेमेंट विवाद में युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार।

ग्राम-रतनपुरा गंगाराम पुत्र देवकी नन्दन  ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

Feb 27, 2026 - 15:40
68 Views
Bajpur: बेसबॉल स्टिक से जानलेवा हमला: बाजपुर में क्रेशर पेमेंट विवाद में युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार।
बेसबॉल स्टिक से जानलेवा हमला: बाजपुर में क्रेशर पेमेंट विवाद में युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम-रतनपुरा गंगाराम पुत्र देवकी नन्दन  ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने बताया मेरा पुत्र अमन व विशाल सागर पुत्र तेजपाल निवासी-सीता कॉलोनी गुलड़िया दोनों ही ड्राइवर है । विशाल सागर ने मेरे पुत्र अमन को  प्रिन्स स्टोन क्रेशर सुल्तानपुर पट्टी मे बुलाया जहाँ क्रेशर के बकाया पेमेन्ट को लेकर विवाद हो गया विशाल सागर ने बेसबॉल के डण्डे से मेरे पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया  मेरे पुत्र को गम्भीर चोट आई है।

विवेचना उ0नि0 दीपक कौशिक प्रभारी सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर के सुपुर्द की गयी। मुखबिर की सूचना पर विशाल सागर पुत्र तेजपाल निवासी-सीता कॉलोनी गुलड़िया बाजपुर को मय घटना मे प्रयुक्त बेसबाल लकडी का डण्डा सहित गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Also Read- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने को दी मंजूरी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow