Prayagraj : प्रयागराज की राजनीति और संगठन पर मंथन, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुलाकात के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी अभियान और जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी लगन व कड़ी मेहनत

Jun 1, 2026 - 23:15
 0  5
Prayagraj : प्रयागराज की राजनीति और संगठन पर मंथन, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Prayagraj : प्रयागराज की राजनीति और संगठन पर मंथन, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर उप मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन लिया और प्रयागराज जिले की राजनीति पर विस्तार से चर्चा की। महानगर अध्यक्ष ने संगम नगरी प्रयागराज में सेना के शौर्य को समर्पित एक भव्य संग्रहालय बनाने की मांग उठाने के लिए उप मुख्यमंत्री को महानगर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुलाकात के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी अभियान और जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी लगन व कड़ी मेहनत से जमीन पर उतारने का प्रयास करें। इस बैठक के दौरान महानगर महामंत्री डॉक्टर शैलेश पांडेय, पार्षद राजू शुक्ला, विजय द्विवेदी, डॉक्टर रवींद्र प्रताप, अनिल गोस्वामी, हरीश पासवान, निर्दोष सिंह गोलू, मयंक दुबे, पीयूष जायसवाल और संदीप यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow