Sitapur : जम्मू-कश्मीर में कर्तव्य निभाते हुए नैमिषारण्य का लाल वीरगति को प्राप्त, पैतृक गाँव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद जवान का पार्थिव शरीर विमान द्वारा दिल्ली लाया गया और वहाँ से उनके पैतृक गाँव रानियापुर पहुंचाया गया। जैसे ही वीर सैनिक का पार्थिव शरीर गाँव पहुंचा, उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आँख नम थी और पूरे क्षेत्र

May 31, 2026 - 21:02
95 Views
Sitapur : जम्मू-कश्मीर में कर्तव्य निभाते हुए नैमिषारण्य का लाल वीरगति को प्राप्त, पैतृक गाँव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Sitapur : जम्मू-कश्मीर में कर्तव्य निभाते हुए नैमिषारण्य का लाल वीरगति को प्राप्त, पैतृक गाँव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट :- सुरेंद्र मोठी INA NEWS संवाददाता नैमिषारण्य

नैमिषारण्य क्षेत्र के रानियापुर गाँव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान राम लखन यादव जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी निभाते समय वीरगति को प्राप्त हो गए। वे वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उनकी शादी लगभग एक साल पहले ही हुई थी। इस अचानक हुई दुखद घटना से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान सेना के मेस में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में लगी भीषण आग की चपेट में आने के कारण राम लखन यादव गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। देश की रक्षा करते हुए उनके वीरगति को प्राप्त होने की खबर जैसे ही उनके गाँव और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार से शहीद की माँ, पत्नी और बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहीद जवान का पार्थिव शरीर विमान द्वारा दिल्ली लाया गया और वहाँ से उनके पैतृक गाँव रानियापुर पहुंचाया गया। जैसे ही वीर सैनिक का पार्थिव शरीर गाँव पहुंचा, उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आँख नम थी और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ था। इसके बाद शहीद के पिता ने नम आँखों से अपने पुत्र को मुखाग्नि दी। इस बेहद भावुक और दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार सोनी और भास्कर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुँचे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी।

You May Also Read : Sambhal : सम्भल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में सनसनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow