Hardoi : बिना हेलमेट बाइक चलाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, शिकायत के बाद कटे चालान
यह वीडियो हरपालपुर क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवकों द्वारा इंटरनेट पर साझा किए गए हैं, जिन्होंने अपनी पोस्ट में पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी टैग किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाले युवक हरपालपुर कस्बे के ही रहने वाले हैं, जो खुद पुलिस की चेकिंग का शि
हरदोई के हरपालपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों का वाहन चेकिंग अभियान इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से फैल रहे हैं, जिनमें पुलिसकर्मी खुद बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नियम तोड़ने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों के वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे गए हैं।
यह वीडियो हरपालपुर क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवकों द्वारा इंटरनेट पर साझा किए गए हैं, जिन्होंने अपनी पोस्ट में पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी टैग किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाले युवक हरपालपुर कस्बे के ही रहने वाले हैं, जो खुद पुलिस की चेकिंग का शिकार हुए थे। इन सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे हैं। इसके साथ ही कस्बे के सबसे व्यस्त मुख्य बाजार में रोज-रोज चेकिंग लगाने से स्थानीय दुकानदारों में भी गहरा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि सदर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में चेकिंग अभियान चलाने से ग्राहकों का आना कम हो गया है, जिससे उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो का पूरी तरह संज्ञान लिया गया है। उन्होंने साफ किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके चालान काट दिए गए हैं।
You May Also Read : Sambhal : सम्भल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में सनसनी
What's Your Reaction?




