Hardoi News: छोटी अयोध्या में 251 कन्याओं का भोज। 

कन्या भोज के उपरांत बताया की मन्दिर छोटी अयोध्या के नाम से इसलिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि मंदिर की स्थापना ...

Oct 11, 2024 - 19:48
52 Views
Hardoi News: छोटी अयोध्या में 251 कन्याओं का भोज। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

संडीला / हरदोई। संडीला क्षेत्र के अतरौली मार्ग स्थित रामनगर अब छोटी अयोध्या के नाम से भी प्रसिद्ध है, यहां स्थित मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को एक कन्या भोज का आयोजन किया गया।  कन्या भोज के अवसर पर 251 कन्याओं को एक साथ मंदिर परिसर में बैठा कर पूजन एवं कन्या भोज कराया गया, मन्दिर के महंत अजय कुमार बागी ने कन्या भोज के उपरांत बताया की मन्दिर छोटी अयोध्या के नाम से इसलिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि मंदिर की स्थापना एवं अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि की आधारसिला एक ही दिन रखी गई थी और जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 22 जनवरी को 21000 सौ कन्या भोज  का आयोजन किया जाएगा।

Also Read- Hardoi News: राज्य महिला आयोग की पदाधिकारी 16 अक्टूबर को करेंगी जन सुनवाई: जिलाधिकारी

 इस दौरान छोटी अयोध्या महंत अजय कुमार बागी मनकामेश्वर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनीता सिंह बागी उदय सिंह सुशील भारती रोहित राठौर रवि राठौर मनोहर राजपूत राणा सिंह मदन गोपाल कश्यप सभासद ,नंदलाल ,शाहिद अली  आदि लोग मौजूद थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow