Hardoi News: राज्य महिला आयोग की पदाधिकारी 16 अक्टूबर को करेंगी जन सुनवाई: जिलाधिकारी

जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/निरीक्षण का कार्यक्रम ....

Oct 11, 2024 - 18:50
59 Views
Hardoi News: राज्य महिला आयोग की पदाधिकारी 16 अक्टूबर को करेंगी जन सुनवाई: जिलाधिकारी

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशुपालन विभाग की बैठक।

इस क्रम में माह अक्टूबर के तृतीय बुधवार  16 अक्टूबर 2024 को पूर्वान्ह 11:00 बजे महिला जनसुनवाई की जायेगी एवं तत्पश्चात महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया जायेगा। यह कार्यक्रम आयोग के पदाधिकारी सुजीता कुमारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। गेस्ट हाउस में होने वाली जनसुनवाई हेतु गेस्ट हाउस/सर्किट हाउस में जन सुनवाई के समय सम्बन्धित अधिकारी वांछित आख्या/सूचना सहित उपस्थित रहें एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी आयोग के मा. पदाधिकारी के साथ उपस्थित रहकर सहयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow