Sambhal News: धूमधाम से निकली गई मां भगवती की 49वीं शोभायात्रा। 

शोभायात्रा देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे....

By INA News Desk
Oct 12, 2024 - 13:41
154 Views
Sambhal News: धूमधाम से निकली गई मां भगवती की 49वीं शोभायात्रा। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में मां भगवती की 49वीं भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न अखाड़े व झांकियां शामिल हुई। मां भगवती की यात्रा में बैंडबाजों की धुन पर माँ भगवती का गुणगान किया गया। शोभायात्रा देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर शुक्रवार की रात्रि सदर कोतवाली क्षेत्र में माँ भगवती की 49वीं विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, शोभायात्रा में माँ भगवती का सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहा। सर्वप्रथम माँ भगवती का विधि-विधान पूर्वक पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मार्ग पर कई जगह भंडारों का आयोजन किया गया।

Also Read- Agriculture News: 'लेब टू लैंड' से अगला कदम 'लैंड टू कंज्यूमर'

शोभा यात्रा आर्य समाज रोड से प्रारंभ होकर छंगामल कोठी, बाजार गंज, सर्राफा बाजार, मौहल्ला ठेर, घंटाघर टंडन तिराहा, चक्की का पाठ, शुक्ला मार्केट होते हुए डाकखाना रोड़ पर पहुँचकर संपन्न हुई, जहाँ माँ भगवती की आरती कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं पुलिस प्रशासन के इस दौरान कड़े इंतजाम रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow