Agra : आगरा में अवैध दवा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ की दवाएं जब्त

Oxalgin DP Tablet नाम की दवा के नकली निर्माण और बिक्री के एक बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ। इस प्रकरण में सुरेंद्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, अन्नू अरोरा और सैयम अरोरा समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में आगरा, अलीग

May 25, 2026 - 22:12
 0  2
Agra : आगरा में अवैध दवा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ की दवाएं जब्त
Agra : आगरा में अवैध दवा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ की दवाएं जब्त

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आगरा के झूलेलाल मार्केट में छापा मारा। टीम ने मेसर्स ज्योति ड्रग हाउस की मुख्य दुकान और दो अवैध गोदाम सील कर दिए। इन जगहों से भारी मात्रा में फिजिशियन सैंपल और सरकारी सप्लाई की दवाएं बरामद हुईं।

जांच में पता चला कि यहां एलोपैथिक दवाओं का अवैध भंडारण किया जा रहा था। इनमें मैक्विल्योड, डॉ रेड्डीज, सीडस, ल्यूपिन जैसी कंपनियों की दवाएं शामिल थीं। गोदामों से कुल ढाई करोड़ रुपये कीमत की दवाएं जब्त की गईं। मुख्य दुकान और गोदामों को सील कर दिया गया है।

इस मामले में नारायण दास हंसराजनी, किशोर मेहता और पुनीत कटार के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। Oxalgin DP Tablet नाम की दवा के नकली निर्माण और बिक्री के एक बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ।

इस प्रकरण में सुरेंद्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, अन्नू अरोरा और सैयम अरोरा समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में आगरा, अलीगढ़ और रुड़की के बीच नकली दवा बनाने और सप्लाई करने का रैकेट सामने आया। पुलिस और विभाग की टीम आगे जांच कर रही है।

Also Click : Lucknow : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow