Hardoi: जनसुनवाई में डीएम अनुनय झा ने सुनीं 154 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से

May 25, 2026 - 21:59
33 Views
Hardoi: जनसुनवाई में डीएम अनुनय झा ने सुनीं 154 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 154 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस दौरान डीएम ने कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई कार्यक्रम में संस्कृति द्विवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow