Hardoi : झोपड़ी के बाहर बंधा भैंसा चोरी, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
सुबह जब पिता की आंख खुली तो भैंसा गायब देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब पशु का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। हरपालपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि
Report : अभिषेक त्रिवेदी
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के निकारी गांव में पशु चोरी का एक मामला सामने आया है। यहां एक किसान के घर के बाहर बंधा भैंसा अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित पशुपालक ने इस घटना के संबंध में स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
निकारी गांव के रहने वाले द्वारिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने लमकन की आराजी में कुछ जमीन खरीदी हुई है। इस जमीन पर उन्होंने एक फूस की झोपड़ी बना रखी है, जिसमें उनके पिता रामबाबू रहते हैं। रात के समय झोपड़ी के पास ही उनका भैंसा बंधा हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने भैंसे की रस्सी खोल ली और उसे चोरी करके वहां से फरार हो गया।
सुबह जब पिता की आंख खुली तो भैंसा गायब देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब पशु का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। हरपालपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Also Click : Lucknow : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?




