Hardoi : रामगंगा नदी में नहाने गया अधेड़ पानी में डूबा, परिवार में छाया मातम

नदी किनारे मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते हुए देखा, तो तुरंत नदी में उतरकर उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन और कड़े प्रयासों के बाद नदी में कुछ दूरी पर सरमन का शरीर बरामद हुआ। ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इस दर्द

May 25, 2026 - 21:11
 0  3
Hardoi : रामगंगा नदी में नहाने गया अधेड़ पानी में डूबा, परिवार में छाया मातम
Hardoi : रामगंगा नदी में नहाने गया अधेड़ पानी में डूबा, परिवार में छाया मातम

Report : अभिषेक त्रिवेदी

अरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रामगंगा नदी में नहाते समय एक अधेड़ व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोछपुर के मजरा पुरौनिया गांव के निवासी सरमन खेती-बाड़ी का काम करते थे। दोपहर के समय वह नहाने के लिए गांव के पास ही बहने वाली रामगंगा नदी में गए थे, जहां नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

नदी किनारे मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते हुए देखा, तो तुरंत नदी में उतरकर उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन और कड़े प्रयासों के बाद नदी में कुछ दूरी पर सरमन का शरीर बरामद हुआ। ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पांच बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें एक बेटा और चार बेटियां शामिल हैं। सभी बच्चे शादीशुदा हैं। इस अचानक हुए हादसे के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Also Click : Lucknow : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow