Hardoi : रामगंगा नदी में खेलते समय डूबा आठ साल का बच्चा, इलाज से पहले ही हुई मौत

मृतक अंकुश गांव के ही एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था और वह अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई

By INA News Desk
May 24, 2026 - 21:23
25 Views
Hardoi : रामगंगा नदी में खेलते समय डूबा आठ साल का बच्चा, इलाज से पहले ही हुई मौत
Hardoi : रामगंगा नदी में खेलते समय डूबा आठ साल का बच्चा, इलाज से पहले ही हुई मौत

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

अरवल थाना क्षेत्र के बरान गांव में सुबह के समय रामगंगा नदी के किनारे खेलते समय आठ वर्ष का एक बच्चा नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले नागेंद्र के दो बेटे अंकुश और सनी सुबह के समय घर के बाहर नदी के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक अंकुश का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख सनी तुरंत भागकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण नदी की तरफ दौड़े और बच्चे की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया। मृतक के पिता कपड़ों की फेरी लगाकर किसी तरह अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं।

मृतक अंकुश गांव के ही एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था और वह अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow