Hardoi : मिट्टी डालने के विवाद में चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

आरोपियों ने लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीड़ितों को बेरहमी से पीटा, जिससे चारों को गंभीर चोटें आईं। हरपालपुर के थाना प्रभारी संदीप शुक्ला ने बताया कि सभी घायल व्यक्तियों को इलाज और जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खि

May 24, 2026 - 21:25
 0  9
Hardoi : मिट्टी डालने के विवाद में चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Hardoi : मिट्टी डालने के विवाद में चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में मिट्टी डालने के मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में हसीब, इरफान और गुफरान गुड्डू सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित हसीब की लिखित शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित हसीब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह के समय वह अपने चाचा इरफान और गुफरान गुड्डू के साथ अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले कलाम, सादाब, नवी मोहम्मद और जैनुल वहां आ धमके और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित पक्ष ने उनकी इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया।

आरोपियों ने लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीड़ितों को बेरहमी से पीटा, जिससे चारों को गंभीर चोटें आईं। हरपालपुर के थाना प्रभारी संदीप शुक्ला ने बताया कि सभी घायल व्यक्तियों को इलाज और जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow