Hardoi : मकान में आग लगाने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गांव के कुछ लोगों ने आरोपियों को आग लगाते हुए देखा था और तुरंत इसकी जानकारी पीड़ित को दी। जब पीड़ित मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो वे वहां से भाग निकले। पीड़ित ने पहले स्थानीय हरपालपुर पुलिस

By INA News Desk
May 24, 2026 - 21:28
16 Views
Hardoi : मकान में आग लगाने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Hardoi : मकान में आग लगाने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुभौआपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के नए मकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सुभौआपुर गांव के रहने वाले छोटे भैया ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि सुबह के समय जब वह अपने दूसरे मकान पर काम कर रहे थे, तभी गांव के राम लडेंते, मोहन, गोविंद और आलोक ने उनके नए मकान में आग लगा दी। इस आगजनी के कारण मकान में रखा भूसे का कूप, दो छप्पर, एक इंजन, रजाई-गद्दे, पांच क्विंटल गेहूं और तीन क्विंटल सरसों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

गांव के कुछ लोगों ने आरोपियों को आग लगाते हुए देखा था और तुरंत इसकी जानकारी पीड़ित को दी। जब पीड़ित मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो वे वहां से भाग निकले। पीड़ित ने पहले स्थानीय हरपालपुर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई, जिनके आदेश पर अब चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow