Lucknow : लखनऊ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में समर इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू, कानून के छात्रों को मिला प्रशिक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और प्रभारी सचिव अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में दोपहर बाद किया गया। इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अरुण कुमार मिश्रा

Jun 1, 2026 - 23:08
20 Views
Lucknow : लखनऊ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में समर इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू, कानून के छात्रों को मिला प्रशिक्षण
Lucknow : लखनऊ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में समर इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू, कानून के छात्रों को मिला प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत लखनऊ में ग्रीष्मकालीन (समर) इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक कानूनी ज्ञान और अदालती कामकाज से रूबरू कराना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और प्रभारी सचिव अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में दोपहर बाद किया गया। इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अरुण कुमार मिश्रा ने इंटर्नशिप में हिस्सा ले रहे विधि (लॉ) के छात्र-छात्राओं को पहला प्रशिक्षण सत्र दिया। उन्होंने छात्रों को कानूनी सहायता प्रणालियों और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्रों को भविष्य में अपनी वकालत की बारीकियों को समझने में बड़ी मदद मिलेगी।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow