Hardoi: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का ऑनलाइन पोर्टल शुरू। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने सर्व ने सूचित किया है कि उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) 19 दिसम्बर 2025 से निदेशक

Jan 2, 2026 - 17:17
62 Views
Hardoi: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का ऑनलाइन पोर्टल शुरू। 
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का ऑनलाइन पोर्टल शुरू। 

Hardoi: जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने सर्व ने सूचित किया है कि उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) 19 दिसम्बर 2025 से निदेशक महिला कल्याण द्वारा ऑन-लाइन पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि 01 मार्च 2020 के पश्चात् अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है अथवा 18 से 23 वर्ष के ऐसे किशोर जिन्होंने कोविड या अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है। तथा वह कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्ण करने के उपरान्त राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त करने हेतु शिक्षा प्राप्त कर रहें हों या नीट, जेईई, क्लैट जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले अथवा जिनकी माता तलाकशुदा स्त्री या परित्यक्ता है।

जिनके माता-पिता या परिवार का मुख्यकर्ता जेल में है अथवा ऐसे बच्चे जिन्हे बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति/बाल वैश्यावृत्ति से मुक्त कराकर परिवार/पारिवारिक वातारण में समायोजित कराया गया हो अथवा भिक्षावृत्ति/वैश्यावृत्ति में सम्मिलित परिवारों के बच्चों को प्रतिमाह रूपये 2500 का आर्थिक सहयोग प्रदान किये जाने का प्राविधान है। उक्त योजना के पात्र समस्त नवीन लाभार्थी जो अभी तक योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर रहे हैं उनसे अनुरोध है कि वह अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र से शासन द्वारा जारी ऑन-लाइन पोर्टल mbsyup.in  पर आवेदन कर सकते है।

Also Read- Lucknow : राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का मुख्य आयोजन, CM योगी ने बैठक कर दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow