Hardoi: 05 जनवरी को होगा तहसील समाधान दिवस का आयोजन। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने माह जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के संबंध में बताया है कि 03 जनवरी 2026 को

Jan 2, 2026 - 17:04
162 Views
Hardoi: 05 जनवरी को होगा तहसील समाधान दिवस का आयोजन। 
05 जनवरी को होगा तहसील समाधान दिवस का आयोजन। 

हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने माह जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के संबंध में बताया है कि 03 जनवरी 2026 को हजरज अली जन्मदिवस के दृष्टिगत 05 जनवरी को तहसील सदर में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। तहसील सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सवायजपुर मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0, तहसील बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, तहसील शहाबाद मे उप जिलाधिकारी शहाबाद की अध्यक्षता में किया जायेगा।

17 जनवरी 2026 को तहसील बिलग्राम मे अद्योहस्ताक्षरी की अध्यक्षता मे तथा तहसील सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सवायजपुर अपर जिलाधिकारी वि0रा0, तहसील शहाबाद मे अपर जिलाधिकारी न्यायिक, व तहसील सदर मे नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जनपद हरदोई की अन्य तहसीलों मे अद्योहस्ताक्षरी द्वारा नामित अधिकारियों की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित तहसील ब्लाक, नगर पालिका/नगर पंचायत एवं थाना स्तरीय समस्त अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग लिया जाये।

Also Read- Sambhal: सिरसी की मजलिस से गरजे मौलाना कल्वे जव्वाद अली, 56 मुस्लिम देशों को कटघरे में खड़ा किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow