Deoband : प्रभात फेरी में संगत की रौनक बढ़ी, प्रकाश पर्व पर उत्साह

फेरी प्रातःकाल गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, दुर्गा कॉलोनी, लाजपत नगर कॉलोनी होते हुए अशोक विहार कॉलोनी स्थित श्याम लाल भारती के नि

By INA News Desk
Jan 1, 2026 - 21:56
29 Views
Deoband : प्रभात फेरी में संगत की रौनक बढ़ी, प्रकाश पर्व पर उत्साह
Deoband : प्रभात फेरी में संगत की रौनक बढ़ी, प्रकाश पर्व पर उत्साह

देवबंद। साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकल रही छह दिवसीय प्रभात फेरियों की पांचवीं फेरी निकाली गई। नववर्ष के कारण इस बार संगत की भागीदारी और उत्साह खासा बढ़ा। फेरी प्रातःकाल गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, दुर्गा कॉलोनी, लाजपत नगर कॉलोनी होते हुए अशोक विहार कॉलोनी स्थित श्याम लाल भारती के निवास पर पहुंची। वहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर फेरी का स्वागत किया।

भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, हरप्रीत कौर, स्वर्णजीत कौर, भोली मनचंदा और चन्नी बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को आनंदित किया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से श्याम लाल भारती को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, अशोक साहनी, सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, परमजीत सिंह, हर्ष भारती, मनीष भारती, अमित भारती, देवेंद्र पाल सिंह, गुरजंट सिंह, हर्षप्रीत सिंह मनचंदा, राजपाल सिंह नारंग, विस्मित सिंह, इंद्रजीत सिंह, मानव सिंह, मोहित मल्होत्रा, प्रिंस कपूर, अनमोल उप्पल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Special : ढाका में खालिदा जिया की अंत्येष्टि- जयशंकर और अयाज सादिक की अप्रत्याशित हाथ मिलाई, मई 2025 संघर्ष के बाद पहला उच्च स्तरीय संपर्क

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow