MP News: सरकारी जमीन पर बने मदरसे को ढाहाया गया, वक्फ कानून बनते ही हुई कार्रवाई
पन्ना जिले में प्रशासन को जानकारी मिली थी कि सरकारी जमीन पर एक अवैध मदरसा बना हुआ है जहां पर कुछ गलत गतिविधियां देखी जा रही हैं इस मामले में एक स्थानीय निवासी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वि...
मध्य प्रदेश में जिला प्रशासन ने एक अवैध मदरसे पर बड़ी कार्रवाई की। यहां मदरसे कमेटी को एक नोटिस दिया गया और उसके बाद सरकारी जमीन पर बने मदरसे को गिराने का काम किया गया।
- वक्फ कानून बनते ही मदरसे पर कार्रवाई
देश में वक्फ कानून बनते ही अब अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई होती हुई दिखाई देने लगी है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बने एक मदरसे पर जिला प्रशासन के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई। यहां बने एक एक अवैध मदरसे को गिराने का काम किया गया।
Also Click: Hardoi News: CDO सौम्या गुरूरानी के निर्देशन में नवीन एआरपी के चयन हेतु माइक्रो टीचिंग परीक्षा आयोजित
बताते चले कि पन्ना जिले में प्रशासन को जानकारी मिली थी कि सरकारी जमीन पर एक अवैध मदरसा बना हुआ है जहां पर कुछ गलत गतिविधियां देखी जा रही हैं इस मामले में एक स्थानीय निवासी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा से शासकीय भूमि पर अवैध मदरसा संचालित किए जाने की शिकायत थी। इसके बाद एसडीएम को इसके बारे में जानकारी दी गई फिर उसके बाद कार्रवाई का सिलसिला शुरू हुआ।
- प्रशासन ने मदरसे को बताया अवैध
पन्ना नगर इलाके में बना अवैध मदरसा बेसकीमती प्रशासनिक जमीन पर बना हुआ था। यहां रहने वाले मुस्लिम समाज के कुछ व्यक्तियों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की गई की मदरसे में कुछ दिनों से कुछ गलत गतिविधियां देखी जा रही हैं। यहां कुछ गलत कार्य हो रहे हैं। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने चिंता जाहिर करते हुए क्षेत्रीय प्रशासन को अवगत कराया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में मदरसा कमेटी को एक नोटिस दिया। नोटिस मिलने के बाद मदरसा कमेटी हरकत में आई और आनन-फानन में खुद मजदूर और जेसीबी को लगाकर उसे तोड़ने का काम किया। वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष अब्दुल हमीद का कहना है कि अब्दुल रऊफ कादरी बाहरी व्यक्ति है और उसने कब्जा करके अवैध मदरसा बनाकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित कर रखी थी। वहीं प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई को उन्होंने सही ठहराया।
What's Your Reaction?











