Hardoi News: CDO सौम्या गुरूरानी के निर्देशन में नवीन एआरपी के चयन हेतु माइक्रो टीचिंग परीक्षा आयोजित
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी अजय सागर, अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारी, योगेन्द्र सिंह, प्राचार्य, डायट हरदोई, विजय प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा माध्यमिक विद्यालयों एवं डायट के विषय विशेषज्ञों ने शि....
By INA News Hardoi.
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी के निर्देशन में जनपद हरदोई में नवीन एआरपी के चयन हेतु माइक्रो टीचिंग परीक्षा संविलयन विद्यालय हरदेवगंज हरदोई में आयोजित की गई। माइक्रोटीचिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी अजय सागर, अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारी, योगेन्द्र सिंह, प्राचार्य, डायट हरदोई, विजय प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा माध्यमिक विद्यालयों एवं डायट के विषय विशेषज्ञों ने शिक्षण अभ्यास का मूल्यांकन किया।
Also Click: Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने तहव्वुर राणा को लेकर की बड़ी मांग, भरे चौक में दी जाए फांसी
लिखित परीक्षा के आधार पर अर्ह पाए गए 62 आवेदकों के सापेक्ष 59 आवेदक उपस्थित हुए। तीन आवेदक माइक्रोटीचिंग में अनुपस्थित रहे। माइक्रो टीचिंग के परिणाम के मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा अनुमोदनोपरांत साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी।
What's Your Reaction?











