कन्या स्कूल में बड़ा सुरक्षा चूक कांड: दो छात्राएँ स्कूल टाइम में बैग छोड़कर गायब, शाम को मिलीं सहेली के घर।
मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके ने आदिमजाति छात्रवासों में अनियमितता के मामले थमने का नाम नही ले रहे है यहाँ कुछ दिन पूर्व कन्या परिसर जिला
- छात्रावासों रहकर पढ़ रही छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल ,कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में अव्यस्थाओ का अंबार,लगातार आ रहे नए मामले सामने,छात्राओं की सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल,स्कूल टाइम में 2 छात्राएं बैग रखकर हुई गायब,प्रबंधन को नही कोई जानकारी सुबह से गायब छात्राएं शाम को किसी सहेली के घर होने की मिली जानकारी,के बाद परिजनों को सूचित किया और पुलिस में शिकायत करने पहुँचे थे पर शिकायत किये बिना लौटे प्राचार्य और स्टाफ ,प्रभारी सहायक आयुक्त ने माना स्कूल स्टाफ की है गलती,मांगा है स्कूल प्रिंसिपल से जवाब
मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके ने आदिमजाति छात्रवासों में अनियमितता के मामले थमने का नाम नही ले रहे है यहाँ कुछ दिन पूर्व कन्या परिसर जिला मुख्यालय की छात्राएं खाने में इल्लियां निकलने की शिकायत करने पहुँची थी जिसके बाद अधिक्षिका को निलंबित किया गया कि अब दूसरा मामला जिले की चिचोली तहसील से सामने आया जहाँ उत्कृष्ट सीनियर कन्या छात्रवास की दो छात्राएं छात्रावास से स्कूल के लिए निकली थी पर एक पीरियड अटेंड करने के बाद स्कूल में बैग छोड़कर गायब हो गई जिसकी जानकारी स्टाफ को शाम को लगी बैग मिलने के बाद जिसके बाद छात्राओं की तलाश शुरू हुई परिजनों को सूचित किया गया और स्टाफ प्रिंसिपल के साथ थाने शिकायत करने पहुँचा था पर छात्राओं के मिलने की जानकारी होने पर शिकायत नही की गई वहीं जानकारी अनुसार छात्राएं 4,5 किलोमीटर दूर एक गांव गोण्डु मंडई में अपनी किसी सहेली के घर होने की बात सामने आई जिसके बाद गाड़ी भेजकर छात्राओं को लाया गया जिसके बाद एक छात्रा अपने परिजनों के साथ 1 दिन के लिए चली गई पर इस पूरे घटनाक्रम ने स्कूल और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है चूंकि स्कूल समय मे छात्राएं गई तो इसकी जानकारी स्टाफ को क्यों नही थी और गेट तो स्कूल लगने के बाद बंद हो जाता है फिर किसी को बिना बताए छात्राएं स्कूल परिसर से बाहर कैसे गई जबकि स्कूल कवर्ड केम्पस में है उसके बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही और स्टाफ मामले को रफा दफा करने में लगा है सवाल यहाँ यह भी है कि स्कूल में बैग रखा होने से छात्राओं का स्कूल में उपस्थित होना समझ मे आता है पर इस बीच अगर कोई घटना घट जाती तो इसका जिम्मेदार किसे बनाया जाता है जबकि सुरक्षा में यह एक भारी लापरवाही के श्रेणी में आता है
इस मामले को लेकर प्रभारी सहायक आयुक्त ने माना है कि यह स्कूल प्रबंधन की गलती है और इनसे जवाब मांगा जाएगा खैर अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले के सामने आने के बाद क्या महिला सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब मिल पाएंगे क्या दोषियों पर कोई कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी या इसी तरह की अनियमितता के चलते एक दिन कोई बड़ी घटना का इन्तेजार किया जाएगा ।
शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश
Also Read - Bajpur: एसडीएम ने पालिका गेट पर सीएससी सेंटर को किया सील।
What's Your Reaction?











