Bajpur: प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 2 दिसंबर को सचिवालय कुच करेगी- सुशीला खत्री

तहसील परिसर में सैलरी में 800 की बढ़ोतरी सहित- छः सूत्रीय मांगों लेकर चल रहे आँगनबाड़ी कार्यकत्रिया के धरने पर उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी

Nov 24, 2025 - 17:19
53 Views
Bajpur: प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 2 दिसंबर को सचिवालय कुच करेगी- सुशीला खत्री
प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 2 दिसंबर को सचिवालय कुच करेगी- सुशीला खत्री

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। तहसील परिसर में सैलरी में 800 की बढ़ोतरी सहित- छः सूत्रीय मांगों लेकर चल रहे आँगनबाड़ी कार्यकत्रिया के धरने पर उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने पहुंच कर उनका हौसला अफ़जाई करते हुए सभा को संबोधित किया। सुशीला खत्री ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को सरकार द्वारा नजर अंदाज कर रही जिसको लेकर देहरादून में जिला मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन दिया गया और 2 दिसंबर को शांतिपूर्वक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रैली निकालते हुए सचिवालय कुच किया जाएगा। उन्होंने कहा 2024 में भी हमारे द्वारा धरना दिया गया था जिस पर हमारी मांगों को लेकर सरकार ने आश्वासन दिया था लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हमें मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा लेकिन यह लड़ाई हमारी आर पार की होगी।

जिलाध्यक्ष मंजू गोस्वामी ने कहा कि जल्द माँगें पूर्ण न हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।यहाँ बता दें कि आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किये जाने,मानदेय वृध्दि पर गठित समिति की रिपोर्ट की जानकारी दिये जाने, सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पदोन्नत कर भरे जाने, सेवानिवृत्ति पर पेंशन सुविधा दिये जाने,ग्रेच्युटी का लाभ दिये जाने, फेस कैप्चर प्रणाली को बंद किये जाने की माँग को पुरा करे।मौके पर ललिता भट्ट, कविता मौर्य,सुनीता,पूनमलता, गुलशन,राजकुमारी, दयावती,नेमवती,ऊषा,सोमवती, शौकीन जहाँ,सरिता,रामवती,पूनम शर्मा,देवकी,शिवानी,गुलफिजा,विरमा देवी आदि थी।

Also Read- Hardoi : संडीला मतदान केंद्र का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने मतदाताओं को फॉर्म भरने के निर्देश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow