Hathras News: नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के खिले चेहरे। 

जिलाधिकारी ने नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों का अधिकतम मानसिक विकास 0-5 वर्ष तक के मध्य होता....

Apr 22, 2025 - 10:23
51 Views
Hathras News: नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के खिले चेहरे। 
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र सोपते जिलाधिकारी राहुल पांडेय
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों का अधिकतम मानसिक विकास 0-5 वर्ष तक के मध्य होता है। बच्चों की बचपन में जैसी नींव रखी जायेगी, उनका उसी प्रकार से शारीरिक और मानसिक विकास होगा। अतः आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का उसी प्रकार से ध्यान रखें जैसे कि आप अपने बच्चों का अपने घरों पर रखते हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तक समुचित पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से अपने कर्तव्यों/दायित्वों का पालन निष्ठा पूर्वक करने को कहा। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों एवं कार्य प्रणाली की जानकारी भी दी गई। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow