हाथरस। समाज सेवी संस्था ने उठाया देश में हर रोज हो रहे चुनाव से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए एक देश एक चुनाव का मुद्दा निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा हाथरस में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता और लाभों के बारे में जागरूक करना था। मुख्य अतिथि शरद माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि इससे न केवल चुनाव में खर्च होने वाले करोड़ों रुपए की बचत होगी बल्कि जो अधिकारी ओर अन्य लोग इस चुनाव को करवाने में समय लगाते है उनको देश के विकास कार्यों में लगाया जा सकेगा द्य इससे लोकतंत्र भी और मजबूत होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनता इस पहल को अपना समर्थन देंद्य संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि बार-बार चुनाव कराने से न केवल समय और धन की हानि होती है, बल्कि इससे शासन की कार्यकारिता पर भी प्रभाव पड़ता है।
“एक राष्ट्र, एक चुनाव” की व्यवस्था से पूरे देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जा सकेंगे पूर्व में 1952-1967तक दोनों चुनाव एक साथ होते थे पर 1968 से लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग अलग होने लगे, कार्यक्रम में लोगों ने उपस्थित लेकर सबके विचार अच्छे से सुने। वक्ताओं ने उदाहरणों के साथ बताया कि कैसे अलग-अलग समय पर चुनाव होने से सरकारी योजनाओं में बाधा आती है। उन्होंने कहा कि यह समय देश को एक नई दिशा देने का है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।