हाथरस। जनपद ही नहीं पूरे देश भर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का नशा युवाओं के सर चढ़ कर बोल रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गवा चुके है, पर वो इस नशे से बाहर नही निकल पर रहे ताजा मामला हाथरस में सामने आया है जहाँ सहजादों ने आगरा रोड पर शराब के नशे में कार की छत पर बैठकर खिड़कियों से लटक कर उड़ाए सिगरेट के छल्ले, किया जबरदस्त स्टंट, कार पर स्टंण्ट करते हुए रील बना कर सोशल मीड़िया पर डाल दिया।
सोशल मीड़िया पर वायरल हुई वीड़िया उनको भारी पड़ गया जब ट्रेफिक पुलिस ने रील बनाने के उद्देश्य से युवकों द्वारा जान जोखिम में डालकर कार पर स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीड़ियों में कार को यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार का कुल सात हजार रुपये का चालान किया है। उन्होने बताया कि ये चालान तो मात्र एक चैतावनी है, याता यात नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।