Hathras News: आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकानों पर चलाया चेकिंग अभियान। 

जिला आबकारी अधिकारी हाथरस  के नेतृत्व में जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना चँदपा अंतर्गत मीतई ,नगला भूस तथा ,...

By INA News Desk
May 1, 2025 - 12:25
55 Views
Hathras News: आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकानों पर चलाया चेकिंग अभियान। 
चेकिंग अभियान का नेतृत्व करते  आबकारी निरीक्षक क्षितिज कुमार

हाथरस। अवैध शराब निर्माण/बिक्री /परिवहन /भंडारण/अपमिश्रण/ओवर रेटिंग के प्रवर्तन अभियान  के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस  के नेतृत्व में जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना चँदपा अंतर्गत मीतई ,नगला भूस तथा थाना कोतवाली अंतर्गत  बस स्टैंड , सादाबाद गेट आदि क्षेत्र की विभिन्न विदेशी मदिरा एवं बीयर की कंपोजिट दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा  राजस्व हित में सभी पॉपुलर ब्रांड्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर, मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow