Hathras : सिकंदराराऊ में सपा का प्रजापति सम्मान समारोह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने किया 2027 में पीडीए के साथ चलने का दावा

हाथरस के सिकंदराराऊ में सपा नेता राकेश बघेल के नेतृत्व में प्रजापति समाज का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति रहे और 2027 चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

By INA News Desk
Nov 16, 2026 - 22:15
7 Views
Hathras : सिकंदराराऊ में सपा का प्रजापति सम्मान समारोह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने किया 2027 में पीडीए के साथ चलने का दावा
Advertisement
Advertisement

हाथरस: सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में प्रजापति समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों को फूलमाला, पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकीनंदन प्रजापति और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा मंचासीन अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता राकेश बघेल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रजापति समाज बड़ी संख्या में सपा के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ मजबूती से खड़े होकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। अपने संबोधन में राकेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रजापति समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब समाज अपने सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हो रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीपी सिंह नेताजी ने की तथा संचालन सुशील यादव द्वारा किया गया। इस दौरान ठाकुर दास, छेदेलाल प्रजापति, कुमरपाल सिंह, सत्यप्रकाश प्रजापति, समर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामखिलाड़ी, नेम सिंह, बच्चू सिंह, किरोड़ीलाल, राम सिंह, रूपराम, जयंती प्रसाद, अर्जुन सिंह, राकेश, सतीश, रघुवीर सिंह, बंगाली सिंह, भूरी सिंह, गेंदालाल, शिवकुमार और लवकुश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Ballia : सिकन्दरपुर में दहेज हत्या का खुलासा, पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार; नवानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी विवाहिता की मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement