Hathras News: पहलगांव की आतंकी के विरोध में आक्रोश हाथरस में उबाल, 1 मई को संपूर्ण रूप से हाथरस बंद।

हाथरस बंदी के आह्वान के लिए एक विशाल बाइक रैली आर्य समाज मंदिर सासनी गेट से प्रारंभ की और शहर में सभी दुकानदार भाई से आह्वान किया कि इस आतंकवादी...

May 1, 2025 - 13:08
67 Views
Hathras News: पहलगांव की आतंकी के विरोध में आक्रोश हाथरस में उबाल, 1 मई को संपूर्ण रूप से हाथरस बंद।
बंद की अपील करते सामाजिक संगठन व व्यापारी वर्ग के लोग 
हाथरस ,पहलगांव की आतंकी के विरोध में आक्रोश हाथरस में उबाल ले रहा है हाथरसवासी पुरजोर तरीके से इस घटना का विरोध कर रहे है। हाथरस के समस्त व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन व शहर के संभ्रांत नागरिकों ने पहलगाम की घटना को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए 1 मई को संपूर्ण रूप से हाथरस बंद का ऐलान किया है।
आज हाथरस बंदी के आह्वान के लिए एक विशाल बाइक रैली आर्य समाज मंदिर सासनी गेट से प्रारंभ की और शहर में सभी दुकानदार भाई से आह्वान किया कि इस आतंकवादी को जड़ से खत्म करने के लिए देश की एक जुटता मिसाल कायम कीजिए देश सभी की एकजुट का आह्वान कर रहा है और कह रहा है इस पाकिस्तान परस्त आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एक बार भारत सरकार पाकिस्तान पर आक्रमण करें और अपना अधिकृत कश्मीर वापस लेकर पाकिस्तान के लाहौर पर भी अपना तिरंगा झंडा लहरा शहरवासी अपना समर्थन बाजार को पूर्ण बंद कर दे और इस बंदी में एकजुट का परिचय दें कोई भी दुकान ना खुले इस बात की विशेष ध्यान रखते हुए इस बंद को सफल बनाएं इस बंदी से पूरे देश के अंदर यह मैसेज जाएगा कि हाथरस के लोग आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं यह बाइक रैली आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर  पुनः आर्य समाज मंदिर पर आकर विश्राम हुई। 
प्रवीन वार्ष्णेय, योगेंद्र शर्मा(योगा पंडित),उपवेश कौशिक,नितिन वार्ष्णेय, अभिषेक रंजन आर्य, अमन बंसल, गोपाल वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार, कमल वार्ष्णेय, तारा चंद्र माहेश्वरी, शिव शंकर गुलाटी, सुनील कुमार, विपुल सिंघनिया, सौरभ सिंघल, देवेंद्र गोयल, शेखर वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, चंदन वार्ष्णेय, दीपक अग्रवाल, मोहित वार्ष्णेय, ललितेश गुप्ता, सुरेश अग्रवल, प्रदीप उपाध्याय, रवि सरदाना, अनूप अग्रवाल, प्रदीप बंसल, पंकज अग्रवाल, मनोज वर्मा, प्रशांत गोयल, विजय वार्ष्णेय, रूपेश घूंघट, राम वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय,शीलेन्द्र कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, विनोद मित्तल, अमित कुशवाहा,कपिल अग्रवाल, जय प्रकाश तिवारी, सुनील अग्रवाल, तरुण राघव, सौरभ शर्मा, तरूण शर्मा,आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow