Hardoi : संडीला मतदान केंद्र का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने मतदाताओं को फॉर्म भरने के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान अनुनय झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। मौजूद मतदाताओं को कहा कि वे अपना फॉर्म भरकर जल्द से जल्द संबंधित

Nov 23, 2025 - 22:24
 0  27
Hardoi : संडीला मतदान केंद्र का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने मतदाताओं को फॉर्म भरने के निर्देश दिए
Hardoi : संडीला मतदान केंद्र का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने मतदाताओं को फॉर्म भरने के निर्देश दिए

हरदोई के जिलाधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने विधानसभा क्षेत्र 161 संडीला के मतदान केंद्र भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज का दौरा किया। यहां मतदान संख्या 135 से 139 तक के बूथ हैं।

निरीक्षण के दौरान अनुनय झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। मौजूद मतदाताओं को कहा कि वे अपना फॉर्म भरकर जल्द से जल्द संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कर दें। इससे मतदाता सूची में नाम सही रहेगा और कोई गलती न हो।

निरीक्षण के समय संडीला नगर पालिका के सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, सभासद, कार्यकारी अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और उपजिलाधिकारी संडीला मौजूद रहे।

Also Click : सहारनपुर में बड़ा iPhone घोटाला: फाइनेंस पर खरीदे फोन अचानक बंद, सैकड़ों ग्राहक थाने पहुंचे, दुकानदार पर रीफर्बिश्ड फोन बेचने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow