Hardoi News: जमीनी विवाद में दबंगों ने दंपति पर किया हमला, घायल। 

थाना अरवल निवासी रामकृपाल ने बताया कि गांव की कुछ लोगों से उसकी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल...

May 29, 2025 - 17:09
29 Views
Hardoi News: जमीनी विवाद में दबंगों ने दंपति पर किया हमला, घायल। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

कुशलपुरवा/अरवल। जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा थाना क्षेत्र के गांव में दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशलपुरवा थाना अरवल निवासी रामकृपाल ने बताया कि गांव की कुछ लोगों से उसकी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आज जब रामकृपाल और उसकी पत्नी सुमन अपने दरवाजे पर थे तभी परिवार के चार लोग उसके घर पर आकर गाली गलौज करने लगे।

Also Read- Hardoi News: राजकीय बीज भंडार पर मिल रहा बीजों पर अनुदान, प्रभारी ने दी जानकारी।

रामकृपाल द्वारा जब गाली गलौज का विरोध किया गया तो दबंगों द्वारा लाठी डंडों से दंपति पर हमला कर दिया गया, जिससे दंपति को काफी चोटें आईं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अरवल श्री प्रकाश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दंपति को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भेजा गया है और मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow