Hardoi News: राजकीय बीज भंडार पर मिल रहा बीजों पर अनुदान, प्रभारी ने दी जानकारी। 

किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा राजकीय बीज भंडार पर उन्नत किस्म के बीजों को उपलब्ध कराया ....

May 29, 2025 - 17:02
50 Views
Hardoi News: राजकीय बीज भंडार पर मिल रहा बीजों पर अनुदान, प्रभारी ने दी जानकारी। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

सांडी। किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा राजकीय बीज भंडार पर उन्नत किस्म के बीजों को उपलब्ध कराया गया है जिस पर सरकार द्वारा 50% तक अनुदान दिया जा रहा है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा किसानों कि आय में वृद्धि के लिए कस्बे के राजकीय बीज भंडार पर मक्का धान एवं ढैंचा के हाइब्रिड बीज उपलब्ध कराए गए हैं।

Also Read- Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी के निर्देश- मौके पर ही बने पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड, विधवा व दिव्यांग पेंशन आवेदनों का त्वरित हो निस्तारण।

धान के पी आर 126 (फाउंडेशन) बी पर 50%, एन डी आर 2065 तथा 2064 पर 25% अनुदान उपलब्ध है। किसान द्वारा बीज का पूरा पैसा तुरंत तो दिया जाएगा परंतु डीबीटी के माध्यम से अनुदान के अनुसार रिफंड हो जाएगा। बीज भंडार प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र के किसानों द्वारा काफी संख्या में इस योजना का लाभ उठाया जा रहा है और बीज भंडार पर बीज प्रचुर मात्रा में मौजूद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow